फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य विजेता डॉली का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 53 किग्रा वर्ग में जीता पदक
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की महिला पहलवान डॉली राणा ने हरियाणा में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। शुक्रवार को दादरी स्थित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन कुश्ती अकादमी पहुंचने पर डॉली का स्वागत कर सम्मानित किया गया। हरियाणा के रोहतक स्थित महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 9 से 12 जुलाई तक हुई प्रतियोगिता में डॉली ने 53 किग्रा वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था। कोच रवि गुर्जर ने बताया कि डॉली का चयन गोंडा के नंदिनी नगर में 28 जून को हुई राष्ट्रीय स्तरीय चयन प्रक्रिया में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर हुआ था। इस दौरान नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील राजपूत और प्रधानाचार्य आशुतोष राय ने पहलवान को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें