दनकौर(संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के हतेवा गांव में पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बीते एक महीने में करीब 10 लोगों को कुत्ता काट चुका है। मंगलवार को भी कुत्ते ने तीन वर्ष की बच्ची समेत 4 लोगों को अपना शिकार बनाया लिया। सभी को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी हरीश शर्मा ने बताया, गांव में बीते महीने से एक पागल कुत्ता घूम रहा है। जो ग्रामीणाें पर हमला कर रहा है। एक महीने में 6 लोगों पर कुत्ते ने हमला किया है। मंगलवार की शाम भी 3 वर्षीय मासूम समेत उसकी दादी बबली, कमल और बल्लू को काटकर लहूलुहान कर दिया। इस संबंध में कई बार प्राधिकरण के अफसरों से भी शिकायत की गई थी लेकिन कुत्ते को अभी तक पकड़ा नहीं गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो सका।