फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदूराव अस्पताल में आज हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड और इमरजेंसी में मरीज देखेंगे, पर ओपीडी का बहिष्कार करेंगे
विज्ञापन

वेतन, पानी और साफ शौचालयों की कर रहे हैं मांग


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में डॉक्टर लंबित मांगों को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान ओपीडी सेवाएं प्रभावित होंगी। अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि वे अपनी मांगें पूरी होने तक ओपीडी में काम बंद कर हड़ताल करेंगे। इस दौरान वार्ड और इमरजेंसी में तो मरीज देखेंगे, लेकिन ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।
एसोसिएशन ने शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा था कि उन्हें अक्तूबर से वेतन नहीं मिला है, इससे डॉक्टरों के पास दिल्ली में रहने के लिए मकान का किराया देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। इस मांग के बाद शनिवार को डॉक्टरों को दो महीने का बकाया वेतन तो मिल गया लेकिन अभी भी एक महीने का वेतन मिलना बाकी है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि अस्पताल में पीने के साफ पानी की किल्लत है, शौचालय गंदे और खराब हैं। ऐसे में मरीजों के साथ अस्पताल के कर्मचारियों को काम करने के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को इससे ज्यादा परेशान रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अभी भी डॉक्टरों को पूरा बकाया वेतन नहीं मिला है। रेजिडेंट डॉक्टरों ने इससे पहले पत्र में लिखा था कि उन्हें अकादमिक सत्र 2023-2024 के लिए डीएनबी पाठ्यक्रम की सवा लाख रुपये की फीस जमा करनी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह फीस देने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। समय पर वेतन न मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें