फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकित्सकों ने मनाया उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कासना स्थित जिम्स में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन, चिकित्सक व विद्यार्थियों ने यूपी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और उपलब्धियों को याद किया। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थकेयर साइंस और कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों की ओर से जीवंत सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों की शृंखला प्रस्तुत की गई। भाषण, कविता पाठ, एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नृत्य प्रदर्शन और पोस्टर प्रस्तुति भी शामिल रहीं। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने सभा को संबोधित किया। जिम्स की डीन अकादमिक डॉ. राम्भा पाठक, कॉलेज ऑफ एलाइड हेल्थकेयर एंड साइंसेज की उप-प्रधानाचार्य डॉ. जया भारती ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें