फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डॉक्टरों और सीए को किया सम्मानित

विज्ञापन
नोएडा। लायंस क्लब नोएडा ने डॉ व सीए को सम्मानित किया।
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। लायंस क्लब ने बुधवार को सेक्टर-36 स्थित कम्युनिटी सेंटर सभागार में सत्र 2026-27 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सी-ब्लॉक राम मंदिर में मूर्ति निस्तारण प्रोजेक्ट के साथ हुई। इसके बाद क्लब की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) आयोजित की गई। इसमें आगामी वर्ष की सामाजिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई। अध्यक्ष डॉ. लीना चौहान ने सदस्यों को संबोधित करते हुए सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। सचिव नीलम बिष्ट और कोषाध्यक्ष प्रभा गुप्ता ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान नौ नए लोगों ने क्लब की सदस्यता लेने की इच्छा जताई। कार्यक्रम में शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) को अंगवस्त्र और लायंस इंटरनेशनल का प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रचना यादव ने किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें