फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-51 में रोडरेज में डॉक्टर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
विपरीत दिशा से आए बाइक सवार युवकों पर पहले कार में टक्कर मारने, फिर मारपीट का आरोप
विज्ञापन




नोएडा। सेक्टर-51 मार्केट के पास कार सवार डॉक्टर के साथ बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट की। गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवकों ने पहले कार में टक्कर मारी और विरोध करने पर डॉक्टर को पीटा। बाद में आरोपियों ने कार का साइड मिरर भी तोड़ डाला। शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दी गई शिकायत में सेक्टर-51 निवासी डॉ. करन माथुर ने बताया है कि आठ जुलाई को वह अपनी कार से सी-ब्लॉक मार्केट की ओर जा रहे थे। यहां पर विपरीत दिशा से बाइक पर सवार दो युवक आ गए। युवकों की बाइक उनकी कार से टकरा गई। शिकायतकर्ता ने जब इसका विरोध किया तो दोनों युवक गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें चोट भी आई। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे। सेक्टर-49 थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें