ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-25 का फाइनल मुकाबला डीएनएफ क्रिक-11 और भारत ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। डीएनएफ क्रिक-11 ने दस रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएनएफ क्रिक-11 ने टी-20 मुकाबले में 7 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ब्लास्टर्स की टीम छह विकेट पर 248 रन ही बना सकी। आशीष डागर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।