ग्र्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में पौधारोपण करते जिलाधिकारी मेधा रूपम व अन्य अधिकारी।
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने पार्क में पौधरोपण किया। उन्होंने बरगद, पीपल और पीलखन के पौधे लगाए। डीएम ने लोगों से पौधों की नियमित देखरेख करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की। इस दौरान आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और सेक्टरवासी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए ने सेक्टर में हरियाली बढ़ाने और पार्कों के बेहतर रखरखाव की आवश्यकता भी बताई।