फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएम ने सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के दिए दिशानिर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियों के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को परीक्षा के सफल, नकलविहीन संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने आईआईएमटी कॉलेज ग्रेटर नोएडा के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित बैठक में 60 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्टटों से चर्चा की। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 होगी। इसमें जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 42,917 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। सभी 60 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रश्न पत्र पुलिस अभिरक्षा में केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें