फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएलएसए सचिव ने जेल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंदियों से मुकदमों की जानकारी ली, अस्पताल और पाकशाला की व्यवस्थाएं परखी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गौतमबुद्धनगर की सचिव शिवानी रावत ने शनिवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार और उप जेलर सुरजीत सिंह मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सचिव ने पुरुष बैरकों का दौरा कर बंदियों से उनके मुकदमों की स्थिति और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अभिलेखों और मुकदमा कार्डों की भी जांच की तथा जेल प्रशासन को रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में कारागार में 2417 बंदी निरुद्ध हैं। सचिव ने कारागार चिकित्सालय का निरीक्षण कर भर्ती बंदियों से स्वास्थ्य सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने पाकशाला का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। भोजन व्यवस्था संतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें