नोएडा (संवाद)। राजस्थान कल्याण परिषद की ओर से सेक्टर-11 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रायोजक बाबूलाल पारीक एवं पूर्व अध्यक्षों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी ने बाबूलाल पारीक का श्रीफल व पटाका पहनाकर सम्मान किया। महासचिव रंजू माथुर ने सभी सदस्यों को दीप प्रज्वलन में भाग लेने का आमंत्रण दिया। एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आधारित कार्यक्रम में सदस्यों ने देश के चारों दिशाओं के पारंपरिक परिधान धारण किए और व्यंजनों का स्वाद लिया। वहीं, कार्यक्रम में तंबोला और लकी ड्रॉ आकर्षण का केंद्र रहे।