माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान के सांस्कृतिक क्लब की ओर से वार्षिक दीपावली समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगीत और नृत्य सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। संस्थान के निदेशक प्रो. विकास त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. चारु वाही, प्रीति बजाज और मनोज कुमार ने किया। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज के प्राइमरी विंग में ‘ट्विंकल टाउन-द लिटिल स्टार्स’ दिवाली कार्निवल आयोजित किया गया। रंग-बिरंगी सजावट और मनोरंजक गतिविधियों के बीच नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। कंपोजिट विद्यालय परथला खंजरपुर में भी दिवाली मेले का आयोजन हुआ। बच्चों ने पारंपरिक दीये, झालर, लालटेन और मेजपोश के साथ टिक्की, गोलगप्पे, झालमुड़ी, चाऊमीन, ब्रेड पकौड़े और नूडल्स के स्टॉल लगाए। प्रधानाध्यापिका मंजू लता सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ नया अनुभव भी देते हैं।