फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली मेले में होगा लोक कला व हस्तशिल्प का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। रोशनी के त्योहार दिवाली के अवसर पर आर्ट एंड क्राफ्ट विकास संस्थान के तत्वावधान में सेक्टर 21 ए स्थित स्टेडियम में 10 से 20 अक्टूबर तक ग्रैंड दिवाली एक्सपो 2025 का आयोजन होगा। इसका उद्धाटन 11 अक्टूबर को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कुमार कश्यप करेंगे। संस्थान के सचिव राजकुमार कश्यप ने बताया कि प्रदर्शनी में देशभर के 250 से अधिक हस्तशिल्पी और उद्यमी शामिल होंगे, जो बनारसी साड़ियां, सहारनपुर का फर्नीचर, खुर्जा की पॉटरी, राजस्थानी जूतियां और कई पारंपरिक उत्पाद आकर्षक दामों पर उपलब्ध कराएंगे। दिल्ली पर्यटन विभाग की पूर्व अधिकारी रंजना चितकारा ने बताया कि नार्थ ईस्ट, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत कई राज्यों के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। अविकेश वर्मा ने बताया कि मेले में देश के विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक व्यंजनों वाला फूड कोर्ट भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें