नोएडा। सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगारंग मेला आयोजित किया गया। पूरे परिसर में रोशनी, सजावट और संगीत की गूंज ने उत्सव का माहौल बना दिया। मेले में डीजे नाइट, रैंप वॉक प्रतियोगिता और मेक इन इंडिया थीम पर स्टॉल्स विशेष आकर्षण केंद्र रहे। रैंप वॉक प्रतियोगिता में चेतना, ऋचा, मैत्री और पारुल ने आत्मविश्वास के साथ रैंप पर प्रस्तुति दी और विजेता रहीं। वहीं, दीक्षा मकेन और दिव्या ओरही द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में हैंडलूम, सूट, दिये और अन्य स्वदेशी उत्पाद प्रदर्शित किए गए जिससे स्थानीय कारीगरों और भारतीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिला। निवासियों ने इस आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे समाज में एकता और आपसी जुड़ाव की भावना बढ़ाती हैं। ब्यूरो