नोएडा। सेक्टर-47 में शुक्रवार को दिवाली उत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरे सेक्टर में दीपों की रोशनी और खुशियों का माहौल देखने को मिला। सेक्टर की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि शाम छह बजे सभी सेक्टरवासी पार्क की दीवारों पर दीप जलाने के लिए एकत्र हुए थे। एक ही समय पर दीपों को जलाकर एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। इसमें बच्चों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ ही कपिल देव, जेपी शर्मा, रंगनाथन, प्रशांत चतुर्वेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो