फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आध्यात्मिक संदेश के साथ मनाई दीपावली

Sun, 19 Oct 2025 02:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
सेलाकुई ​स्थित सेवा केंद्र पर दीप जलाकर दीवाली मनाते श्रद्धालु। स्रोत केंद्र - फोटो : Udhampur news
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ऋषिकेश सेवा केंद्र प्रभारी बीके आरती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को दीपावली का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए कहा कि जैसे घर की सफाई करते हैं। वैसे ही अपने मन को भी दुर्गुणों से मुक्त करके आत्मिक रूप से स्वच्छ बनाना चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी ज्योति को परम ज्योति, परमात्मा शिव बाबा के साथ निरंतर प्रज्ज्वलित रखे। कार्यक्रम के दौरान बीके वंदना, प्रीति, मन्नत, कुमार यश ने कविताओं व गीत की प्रस्तुति दी। अंत में सभी ने मिलकर दीप जलाया और शांति व समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें