नोएडा (संवाद)। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस डिजाइन एंड इनोवेशन एकेडमी (डीआईए) में बृहस्पतिवार को दिवाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां लक्ष्मी और गणेश पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता और रैंप वॉक ने पूरे आयोजन में उत्सव का रंग भर दिया। इस अवसर पर आईएमएस एवं डीआईए की सीएमडी शिल्पी गुप्ता ने जीवन में नई ऊर्जा, खुशियां और सफलता लेकर आने की शुभकामनाएं दीं। वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और खुशहाल दिवाली मनाने की प्रेरणा दी। महानिदेशक डॉ. विकास धवन और डीआईए के डीन डॉ. एमकेवी नायर ने कहा कि यह त्योहार परिश्रम और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।