ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 11th एवेन्यू सोसाइटी में एओए द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'उमंग दी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी-2 स्थित 11वें एवेन्यू में आयोजित दो दिवसीय उमंग दीपावली महोत्सव में करीब 250 निवासियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सात साल में पहली बार सोसाइटी में इतने बड़े स्तर पर सांस्कृतिक आयोजन हुआ। 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन मंच पर रामलीला, भजन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। एओए अध्यक्ष आशीष बिष्ट ने कहा कि इसका उद्देश्य सोसाइटी में सामाजिक एकता को मजबूत करना है। संयुक्त सचिव छवि चतुर्वेदी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। ब्यूरो