युवती की शिकायत पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज
फिरोजपुर झिरका। हिरवाड़ी गांव की एक युवती को पहले कम दहेज लाने पर प्रताड़ित किया गया उसके बाद बिरादरी पंचायत में मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन जब फिर भी मामला शांत नहीं हुआ। पति ने तीन तलाक दे दिया। युवती की शिकायत पर झिरका पुलिस ने युवती के पति सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। नाहिदा पुत्री फत्ते मोहम्मद निवासी हिरवाड़ी की शादी मार्च 2019 में अंसार पुत्र मुद्दीन निवासी तेड थाना पिनगवां के साथ हुई थी। नाहिदा के अनुसार शादी में हैसियत से बाहर उसके पिता ने दहेज दिया था लेकिन ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही पति अंसार सहित ससुर, सास के अलावा देवर लल्लू, खालिद, हाकिम ने मारना पीटना शुरू कर दिया। नाहिदा ने बताया इस मामले में मेरे पिता फत्ते मोहम्मद द्वारा कई बार बिरादरी पंचयात कर ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। 18 अगस्त को पति तीन तलाक दे दिया। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई रणवीर सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर पति अंसार सहित सभी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, तीन तलाक, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।