नोएडा। चिल्ला एलिवेटेड रोड के बीम निकालने के लिए सेक्टर-15ए में डिवाइडर को तोड़ दिया गया है। बीम को लोड कर ला रहे ट्रक काे निकलने में दिक्कत हो रही थी। ट्रकों के गुजरने के बाद सीमेंटेड ब्लॉक लगाकर दोबारा रास्ता बंद भी किया जा रहा है। बीम के रखे जाने से एलिवेटेड का काम और तेजी से आगे बढ़ेगा। एलिवेटेड रोड बना रही कंपनी का स्टोर सेक्टर-135 में है। वहां से बीम लाने के दौरान यहां ट्रक को यूटर्न लेने में दिक्कत हो सकती थीं। इस कारण नोएडा प्राधिकरण ने डिवाइडर को तोड़कर रास्ता बनाने का निर्णय लिया। डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि रात के समय मार्ग पर वाहनों का दबाव कम रहता है। इसी वजह से ट्रक को रात मेंं ही निकलने की अनुमति दी गई है। ब्यूरो