यमुना सिटी।
ईस्टर्न पेरिफेरल के पास सेक्टर-27 से लेकर सेक्टर 17 तक 60 मीटर रोड पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास जारी निर्माण कार्य के कारण 60 मीटर रोड का रास्ता बंद कर दिया है। इस कारण ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली से आने-जाने वाले वाहनों को सेक्टर-27 वाले रोड से घूमकर जाना पड़ रहा है। हालांकि, सेक्टर-17 के बाद दनकौर, रबूपुरा और जेवर की ओर वाला रास्ता सामान्य है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। 60 मीटर रोड से आवाजाही करने वाले वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सेक्टर-27 स्थित अट्टा गुजरान वाले रोड की ओर से आ-जा सकते हैं। यातायात पुलिस के अनुसार, अट्टा गुजरान पार करने के बाद गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली की दिशा में जाने वाला रास्ता पूरी तरह सामान्य है। ब्यूरो