फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने 13 कॉलेजों को दी चेतावनी

Tue, 28 Oct 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
फोटो 49 जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय
विज्ञापन
मैनपुरी। बार-बार की चेतावनी के बाद भी कक्षा 9 से 12 के छात्र-छात्राओं की नामावलियां जनरेट न करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने नाराजगी जताई है। संबंधित कॉलेजों को चेतावनी देते हुए छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने कहा कि बार-बार की चेतावनी के बाद भी जिले के चार कॉलेजों ने कक्षा 9 और 11 की नामावालियां जनरेट नहीं की हैं। इनमें स्वामी बीएनएस इंटर कॉलेज कुरावली, गोमती देवी इंटर कॉलेज झब्बलपुर, एसआरडीकेएस इंटर कॉलेज किशनी और सरदार सिंह इंटर काॅलेज अंडनी शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनता हायर सेकेंडरी स्कूल तालिबपुर, श्रीआरएम इंटर कॉलेज महोलीखेड़ा, यश गुरु भगवान उच्चतर माध्यमि विद्यालय मैनपुरी, श्री विजय स्वरूप महाराज इंटर काॅलेज कोसमा, माया मोहन इंटर कॉलेज ढढ़ौस, शशीराज इंटर काॅलेज मैनपुरी, जेएस सुघर सिंह इंटर काॅलेज छिनकौरा, गौतमबुद्ध इंटर काॅलेज सकरा, एटीएस इंटर कॉलेज घिरोर रोड कुरावली और गोमती देवी इंटर काॅलेज झब्बलपुर ने कक्षा 10 और 12 की नामावलियां अपलोड नहीं की हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल के नेतृत्व में एक तीन सदस्यी टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा से पहले स्क्रीनिंग कराएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को चेतावनी दी है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार छात्र-छात्राओं के विवरण संशोधन के लिए पर्याप्त मौका दिया है। छात्र-छात्राओं के नाम, विषय, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि में 31 अक्तूबर तक संशोधन किया जा सकता है। इसके बाद कोई संशोधन नहीं होगा। परीक्षा के समय यदि कोई कॉलेज संशोधन के लिए आवेदन करता है तो संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें