नोएडा। महिला उन्नति संस्था के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा। इस दौरान जिलाधिकारी को शॉल ओढ़ाई। संस्था की जिला अध्यक्ष रेनू वाला शर्मा ने बताया कि मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जिले में महिलाओं की शिक्षा सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बेहतर बेहतर कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वंदना सिंह, नोएडा महानगर देहात अध्यक्ष पूजा अवाना, जिला महासचिव, मीना गौतम, सचिव किरण त्यागी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट प्रभारी, रानी देवी आदि भी मौजूद रहीं। ब्यूरो