ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के रामाज्ञा स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय महिला टेनिस, एस्टर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय महिला हॉकी और मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय सब-जूनियर बालक कुश्ती के ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि तीनों ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी 18 अगस्त को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे।