फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अंडर-17 रोलबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रज्ञान स्कूल में बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य टीम में चयन का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। अंडर-17 राज्य स्तरीय सीनियर रोलबॉल चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय ट्रायल रविवार को ग्रेटर नोएडा स्थित प्रज्ञान स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। कोच मिलिंद शर्मा ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के खेल कौशल, गति, नियंत्रण और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। ट्रायल में जिले के विभिन्न स्कूलों और रोलबॉल प्रशिक्षण केंद्रों से खिलाड़ियों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में शामिल होना हैं। उन्होंने कहा कि अंडर-17 वर्ग के जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने ट्रायल से पहले अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें