फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 28 फरवरी तक गोरखपुर में होगा। प्रतियोगिता में मेरठ मंडल की टीम में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में 16 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजे से जिला स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी के ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी 17 फरवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगी। मंडल स्तरीय चयनित खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें