ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेशस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए सोमवार को सीनियर महिला व पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों के चयन के लिए जिलास्तरीय टेबल टेनिस ट्रायल होगा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर स्वर्णनगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक शीलांकुर की देखरेख में ट्रायल होगा। इसमें चुने गए खिलाड़ी मेरठ मंडलीय ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 18 से 20 सितंबर को आगरा में चैंपियनशिप होगी।