ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सब-जूनियर बालक एवं बालिका जिम्नास्टिक के जिला स्तरीय ट्रायल 14 नवंबर को नोएडा के सेक्टर-141 स्थित श्री विजय स्पोर्ट्स अकादमी में होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मेरठ मंडलीय ट्रायल के लिए किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि आगरा में 24 से 26 नवंबर तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें एक जनवरी 2012 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ियों को 16 नवंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल देना होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड की मूल प्रति, छायाप्रति और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है।