फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिलास्तरीय फुटबॉल ट्रायल सोमवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय ट्रायल शुक्रवार को होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंगलवार को होने वाले मंडलीय ट्रायल के लिए होगा। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी के अवसर पर 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक कानपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसमें भाग लेने के लिए ग्रेनो के दादरी स्थित धूम-मानिकपुर गांव में संचालित नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में ट्रायल लिया जाएगा। सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रशिक्षक शीलांकुर की देखरेख में ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें