फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स व बैडमिंटन के ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल होंगे। खेल निदेशालय की ओर से बृहस्पतिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को 22 अगस्त को मेरठ में होने वाले मंडलीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिला स्तरीय ट्रायल स्टेडियम के प्रशिक्षक डॉ. परवेज अली, शिलांकुर, ज्योति नागर, प्रवीण कुमार की देखरेख में होंगे। जौनपुर के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 25 से 26 अगस्त तक एथलेटिक्स व बैडमिंटन स्पर्धा में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें