अंबेडकरनगर। जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक और एडीजे जया पाठक का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर बार एसाेसिएशन अंबेडकरनगर की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। बार एसोसिएशन कक्ष में सोमवार को अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव व सचिव अरविंद कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में जिला जज को बुके भेंट किया गया। साथ ही उनके अल्प कार्यकाल की सभी ने प्रशंसा की। जिला जज ने कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से बेहतर ढंग से कार्य संपादित करने में सफलता मिली। वहीं मंगलवार को एडीजे जया पाठक को बुके देकर विदाई दी गई। इस मौके पर पंडित ताराकांत त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र, इंद्रमणि शुक्ला, जगदीश सिंह, नरसिंह नारायण सिंह, हरिशंकर यादव, जयनाथ निगम, संतोष विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।