फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला इंटर-स्कूल शतरंज चैंपियनशिप 14 अक्टूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। सेक्टर 49 स्थित द एसडी विद्या स्कूल में गौतम बुद्ध नगर जिला शतरंज संघ की ओर से जिला इंटर-स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप आगामी 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों दोनों के लिए विभिन्न आयु वर्गों अंडर-07 से लेकर अंडर-19 तक की श्रेणियां शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण में जिले के शीर्ष विद्यालयों के बीच रोमांचक मुकाबले, प्रत्येक वर्ग में शीर्ष 5 खिलाड़ियों को पुरस्कार, स्कूल टीम ट्रॉफी और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र शामिल हैं। शिक्षक रंजन ठाकुर ने बताया कि प्रतिभागियों को 12 अक्टूबर, रात 11:57 बजे तक गूगल फॉर्म भरकर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पहले दिन 14 अक्टूबर को अंडर-07, अंडर-11, अंडर-17 वर्ग, और दूसरे दिन 15 अक्टूबर को अंडर-09, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19 वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें