ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सब-जूनियर वर्ग में बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर मंडलीय ट्रायल में भाग लेंगे। वहां से उनका चयन प्रदेश स्तर के लिए होगा। खेल निदेशालय के निर्देश पर मथुरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में बालिका व बालक वर्ग में 21 से 23 जुलाई और बालिका वर्ग में 24 से 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 जुलाई को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बॉक्सर 18 जुलाई को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में पंच लगाएंगे। वहीं मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले मुक्केबाज प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी मेरठ जितेंद्र यादव ने बताया कि ट्रायल अलग-अलग भार वर्ग में मुक्केबाज पंच लगाएंगे।