फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 12 को होगा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बार सभागार में मंगलवार को आयोजित आमसभा में एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम अवतार गुप्ता ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि 12 जुलाई घोषित की है। इस दौरान वकीलों के एक पक्ष ने चुनाव की तारीख का समर्थन किया तो दूसरे पक्ष ने विरोध करते हुए मंगलवार को फिर से आमसभा बुलाने और नई तारीख तय किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन राम अवतार गुप्ता ने बताया कि बार एसोसिएशन का चुनाव और मतगणना 12 जुलाई को संपन्न होगी। मतदाता सूची का प्रकाशन दो जुलाई को होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति और निस्तारण तीन जुलाई और अलग-अलग पदों के लिए नामांकन चार और पांच जुलाई को होगा। पांच को नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशियों के नाम की सूची छह जुलाई को जारी होगी। मतदान और चुनाव परिणाम 12 जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा।
आमसभा के दौरान चुनाव कराने के लिए वर्तमान बार अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली ने सहमति दी है। वहीं, बार सचिव स्नेह त्यागी ने कहा कि एल्डर कमेटी के अध्यक्ष की ओर से जो कार्यक्रम घोषित किया गया है, वह गलत है। इस बार चुनाव में लगभग 2500 से अधिक मतदाता नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे। मतदाताओं की वास्तविक स्थिति तीन जुलाई को ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


असंवैधानिक तरीके से बुलाई आमसभा : सचिव

बार सचिव स्नेह त्यागी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि अध्यक्ष व एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने असंवैधानिक तरीके से आमसभा बुलाई थी। सभा की सूचना बार सचिव व अधिवक्ताओं को नहीं दी गई। आमसभा को कार्यकारिणी द्वारा नहीं बुलाया गया। प्रस्ताव के अनुसार आमसभा व्यक्ति विशेष प्रत्याशी द्वारा बुलाई गई, जोकि असंवैधानिक है। एक जुलाई से संबंधित आमसभा से कोई भी प्रस्ताव किया जाता है तो वह असंवैधानिक व गैरकानूनी होगा। पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए दो जुलाई को आमसभा सुबह 11 बजे की जाएगी। इसलिए कचहरी में हड़ताल भी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें