फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोनिका ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले की एथलीट मोनिका ने दिल्ली में ओपन स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता में कई राज्यों से एक हजार से अधिक एथलीट ने भाग लिया। पदक जीतने पर एथलीटों के परिवार व अकादमी में खुशी की लहर है। मंगलवार को अकादमी पहुंचने पर एथलीट का स्वागत कर सम्मानित किया गया। दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 5 से 7 सितंबर ओपन स्टेट एथलीट चैंपियनशिप हुई थी। मोनिका ने अंडर-16 में 600 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया था। वह ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 स्थित द एथलेटिक्स फ्यूचर अकादमी में कोच अंकित भाटी व मुन्नी नागर से प्रशिक्षण लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें