फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)।
सेक्टर बीटा-1 में बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग की रूफ टॉप गार्डनिंग योजना के तहत छह परिवारों को छत पर सब्जियां उगाने के लिए किट वितरित की गईं। सहायक उद्यान निरीक्षक ऋचा शर्मा ने बताया कि किट में सब्जियों और औषधीय पौधों के बीज, ग्रो-बैग, कोकोपीट, जैविक खाद, खुरपी और नीम ऑयल समेत जरूरी सामान दिया गया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा और महासचिव हरेंद्र भाटी ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।