नोएडा (संवाद)। सेक्टर-93 स्थित द फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में कर्मचारियों के लिए उपहार वितरण और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। सोसाइटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) और निवासियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 कर्मचारियों को कुल 1200 उपहार बांटे गए। इस दौरान सभी कर्मचारियों के लिए विशेष भोज की व्यवस्था भी की गई।