ग्रेटर नोएडा। उम्मीदों का दीप फाउंडेशन की ओर से शनिवार को सेक्टर-12 पार्क में भोजन वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 100 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर अजय सिंह, साधना पांडे, प्रतीक गुप्ता, प्रवीण, राहुल पांडे, स्नेहा पांडे, अंकिता गुप्ता, राकेश गुप्ता, रुद्राह, मानवी और यश्वी मौजूद रहे। ब्यूरो