फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट के ‘साथी हाथ बढ़ाना हेल्पिंग ग्रुप’ के सदस्यों ने राजेंद्र कविता फाउंडेशन द्वारा संचालित जरूरतमंद बच्चों के स्कूल में बच्चों को पिचकारी, हर्बल रंग, गुलाल और रंग-बिरंगे मुखौटे बांटे।ग्रुप की सदस्य अनिता प्रजापति और सरोज शर्मा ने कहा कि होली खुशियों और भाईचारे का पर्व है, जिसे हर किसी को मुस्कुराते हुए मनाने का अधिकार है। इस मौके पर सदस्य रंजीत सिंह, गौरव गुप्ता, अंकित शंखधर, प्रत्युष कुमार आदि मौजूद रहे।