नोएडा। सेक्टर-35 के पास जाम में रुके कार से बैग समेत कीमती सामान की चोरी कर ली गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 ने प्राथमिकी दर्ज की गई है। सेक्टर-16 के रहने वाले आलोक कुमार बुधवार को कार से सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। रास्ते में कार रुकने पर खुले शीशे का फायदा उठाकर चोर बैग निकालकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि बैग में लैपटाॅप, डीएल, क्रेडिट व डेबिट कार्ड आदि थे। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच करी जा रही है।