फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में मर्डर: क्रिकेट मैच के दौरान हुआ विवाद, ग्रेनो में युवक की हत्या, तीन आरोपी हिरासत में

Tue, 18 Feb 2025 01:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में हत्या का एक मामला सामने आया है। जहां पर सूरजपुर थाना क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया। जिसके बाद बात हत्या तक पहुंच गई। 
विज्ञापन
थाना सूरजपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें 32 वर्षीय मनीष कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मंगलवार दोपहर थाना सूरजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि मृतक की पहचान मनीष कुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, निवासी कस्बा सूरजपुर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष का कस्बे के ही कुछ युवकों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हुआ था।

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मनीष पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद कस्बे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और अन्य कानूनी पहलुओं की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें