फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिसर में फुटकर व्यापारियों और मूल आवंटियों के बीच विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। नवीन फल एवं सब्जी मंडी परिसर के भीतर फुटकर व्यापार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। मंडी की करीब 240 दुकानों के मूल आवंटियों का कहना है कि ऐसे आढ़तियों की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डायरेक्टर रतिराम भारती ने बताया कि मूल आवंटियों का आरोप है कि परिसर में बैठे फुटकर व्यापारी ग्राहकों को सस्ते दाम बताकर अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। इससे सिर्फ व्यापारियों को ही नहीं बल्कि राजस्व को भी घाटा हो रहा है। वहीं, मंडी निदेशक ने ऐसे आढ़तियों को अगले एक हफ्ते के भीतर परिसर खाली करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद भी अवैध रूप से व्यापार करते पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

एक हफ्ते का समय दिया गया है। जिन व्यापारियों को व्यापार संबंधी समस्याएं आ रही हैं, वह उनसे संपर्क कर सकते हैं।
-पंकज शर्मा, सचिव, नवीन फल एवं सब्जी मंडी, फेस-दो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें