फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। बच्चों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भूसिया पाड़ा मोहल्ले में पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके बच्चों का पड़ोस के बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी को लेकर वह पड़ोसी के घर गए थे। वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें