फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचशील हाइनेस में ग्रीन बेल्ट से फायर जोन तक विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- काउंटर लगाने और पार्किंग को लेकर उठे सवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाइनेस सोसाइटी में व्यावसायिक गतिविधियों और फायर सेफ्टी को लेकर रविवार को विवाद हो गया। निवासियों ने कॉमर्शियल मार्केट की ग्रीन बेल्ट में काउंटर लगाए जाने और छह मीटर चौड़े फायर टेंडरिंग जोन में पार्किंग व अन्य गतिविधियां होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े इन मामलों में संबंधित विभागों को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। निवासी राम मोहन में आरोप लगाया है कि सोसाइटी में पहले मदर डेयरी काउंटर और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की एंट्री को लेकर आपत्तियां उठी थीं। अब पिज्जा काउंटर के साथ नया जूस काउंटर स्थापित किए जाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। निवासियों का सवाल है कि ग्रीन बेल्ट और फायर टेंडरिंग जोन में इन गतिविधियों की अनुमति है या नहीं। यदि संबंधित स्थान आपातकालीन सेवाओं के लिए निर्धारित है, तो वहां किसी भी तरह की बाधा सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हो सकती है। स्थिति खराब होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामले को शांत कराया। निवासियों ने जिला प्रशासन, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग से संयुक्त निरीक्षण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें