नोएडा (संवाद)। सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में बुधवार को इंटरनेशनल क्लीनिकल ट्रायल्स डे के अवसर पर सीएमई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के क्लिनिकल रिसर्च, मेडिकल एथिक्स और अकादमिक चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने भारत में क्लीनिकल ट्रायल्स के बदलते स्वरूप, रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर, गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस और स्टेम सेल रिसर्च जैसे विषयों पर विचार साझा किए। आयोजन का उद्देश्य भारत में क्लिनिकल रिसर्च के बढ़ते दायरे और मरीज केंद्रित, नैतिक एवं वैज्ञानिक शोध की भूमिका को मजबूत करना था। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक अरुण कुमार सिंह की संरक्षण में कि या गया। उद्घाटन सत्र में इंडिया कॉन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की डॉ. अपर्णा मुखर्जी, प्रो. शिंजिनी भटनागर, एआईआईएमएस दिल्ली के प्रो. टीपी. सिंह सहित कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।