ग्रेटर नोएडा। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एक्सपर्ट टॉक विशेषज्ञ व्याख्यान हुआ। इसका विषय कॉम्पोजिट्स के मूलभूत सिद्धांत, औद्योगिक एवं रणनीतिक अनुप्रयोग रहा। अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हेमंत चौहान ने कॉम्पोजिट्स के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्रों को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया। इतिहास के माध्यम से सामग्री विकास के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने एयरोस्पेस, मिसाइल, पिस्टल, रक्षा एवं सुरक्षा क्षेत्रों में धातुओं के स्थान पर कॉम्पोजिट्स के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. संजय यादव, प्रो. हर्ष गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो