फोटो
नोएडा (संवाद)। जिले के चारों ब्लॉक दनकौर, जेवर, बिसरख और दादरी के परिषदीय स्कूलों में शनिवार को मीन मंच की साप्ताहिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजित गतिविधि में बच्चों ने हमारा परिवार एवं लिंग भेदभाव-अरमान विषय पर चर्चा की। बालिका शिक्षा जिला नोडल अर्चना पांडे ने कहा कि मीन मंच के माध्यम से बालिकाओं को अपनी बात निडरता से रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला समन्वयक विनय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच बचपन से ही समानता पर चर्चा जरूरी है। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार के निर्देशन में आयोजित किया गया।