ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में शनिवार को एनेस्थीसिया विभाग की ओर से आपात स्थितियों में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट की विविध भूमिका विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स जीबी नगर शाखा के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पैरामेडिकल छात्रों के लिए एनेस्थीसिया विभाग के संकाय की ओर से लिखित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया।