नोएडा। हाईराइज सोसाइटियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं पर रविवार को एक बैठक हुई जिसमें 82 एओए के पदाधिकारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने समस्याओं को सुनने के बाद समाधान का आश्वासन दिया। फोना (फेडरेशन ऑफ नोएडा एंड ग्रेटर नोएडा अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन) के बैनर तले हुई इस बैठक में पदाधिकारियों और निवासियों ने लंबित रजिस्ट्री, पानी की गुणवत्ता और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री पंकज झा, मनीष गुप्ता, द गोल्डन पॉम सोसाइटी के एओए अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।