ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स का समापन हुआ। कार्यक्रम का विषय भविष्य की कार्यशक्ति पर केंद्रित रहा। कोर्स में विशेषज्ञों ने उद्योग जगत की बदलती जरूरतों, एआई के व्यावहारिक उपयोग और तेजी से बदलते तकनीकी परिदृश्य पर विचार साझा किए। प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, इंटेलिजेंट ऑटोमेशन और एआई आधारित अनुप्रयोगों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डॉ. विष्णु शर्मा और डॉ. जया सिन्हा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो